सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Punjab Police Action in Jamalpur: Two Ludhiana Murder Accused Arrested, Taken on Transit Remand

Police Action: बिहार के इस जिले में पंजाब पुलिस ने क्यों की कार्रवाई? लुधियाना मर्डर केस से जुड़ा तार; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
सार

जमालपुर में पंजाब पुलिस ने लुधियाना हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सर्विलांस से लोकेशन मिलने पर कार्रवाई हुई। दोनों किरायेदार थे और हत्या के बाद फरार थे। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उन्हें पंजाब ले गई।

Punjab Police Action in Jamalpur: Two Ludhiana Murder Accused Arrested, Taken on Transit Remand
पंजाब पुलिस के हिरासत में आरोपी युवक
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

मुंगेर जिले के जमालपुर में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम ने छापेमारी कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना ईस्ट के एसीपी सुमित सूद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से सदर बाजार इलाके में कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 29 मार्च को लुधियाना के कून कुलाम थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय परमेंद्र तिवारी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। वारदात के दौरान वे अपने घर पर मौजूद थे। गंभीर रूप से घायल तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि मृतक ने अपने मकान में दो युवकों को किराए पर रखा था, जो घटना के बाद से फरार थे। पुलिस को उन पर शक हुआ और उनके मोबाइल को सर्विलांस पर लिया गया। जांच के दौरान उनकी लोकेशन जमालपुर के सदर बाजार में मिली।


पढ़ें: : दो अलग-अलग गांवों से हथियारों के साथ रील बनानी पड़ी भारी, अब पुलिस ने शुरू की छापेमारी

इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम जमालपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय कुमार और लकी कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना के मछीवाड़ा के निवासी हैं।

कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को मुंगेर के सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस उन्हें अपने साथ पंजाब ले गई। एसीपी सुमित सूद ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की असली वजह और पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed