सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Railway Employee Shot Dead While Supervising Harvest in Field

Bihar News: खेत में फसल कटवाते समय रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने बरसाई गोलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के घोघी गांव में बुधवार शाम अज्ञात अपराधियों ने खेत में काम कर रहे एक रेलकर्मी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

Railway Employee Shot Dead While Supervising Harvest in Field
सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया घायल रेलकर्मी। अस्पताल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी
विज्ञापन

विस्तार

पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर पंचायत के घोघी गांव में बुधवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। खेत में फसल कटवा रहे रेल कर्मचारी को अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मृतक की पहचान स्व. रामाशीष राम के पुत्र संतोष उर्फ दिलीप कुमार (30) के रूप में हुई है। वे रेलवे के भारतीय रेलवे के अंडाल (पश्चिम बंगाल) मंडल में ग्रुप-डी पद पर कार्यरत थे। पिछले दो वर्षों से सेवा दे रहे संतोष इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे।

Trending Videos


खेत में काम के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम संतोष अपने खेत में मजदूरों से सरसों की फसल कटवा रहा था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर अचानक गोलियां चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक को दो गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल लखीसराय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: थाने में रिश्वत लेने वाले दरोगा को SSP ने किया सस्पेंड, थानाध्यक्ष की जांच पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल परिजन बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed