सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Armed Robbers Attack Staff, Loot 55 thousand Near Police Station 4 Arrested

Bihar: पुलिस को खुली चुनौती! दफ्तर में कर्मियों को बेरहमी से पीटकर 55 हजार लूटे; पुलिस ने चार को दबोचा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2026 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में थाना से महज 100 मीटर दूर स्थित एक सप्लायर कार्यालय में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट और मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने झारखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime Armed Robbers Attack Staff, Loot 55 thousand Near Police Station 4 Arrested
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक सप्लायर कार्यालय में लूटपाट की वारदात को अंजाम दे दिया। हथियारबंद बदमाशों ने कार्यालय में मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट कर करीब 55 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, श्री गणेश सप्लायर कार्यालय में बालू बिक्री की राशि लेकर चालक सत्तू यादव पहुंचे थे। इसी दौरान चार हथियारबंद अपराधी कार्यालय में घुस आए और नकदी लूटने का प्रयास करने लगे। कार्यालय कर्मियों द्वारा विरोध किए जाने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों और हथियारों के बल पर हमला कर दिया। हमले में नीरज यादव, रामानंद यादव समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
घटना के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। भागने की जल्दबाजी में अपराधी अपनी एक बाइक घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बदमाशों द्वारा छोड़ी गई बाइक को जब्त कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


घर के पास फायरिंग कर फैलाया दहशत
बताया जा रहा है कि लूटपाट की घटना के बाद अपराधियों ने कंपनी मालिक के कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित हेरूदियारा इलाके के घर के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया।

झारखंड से चार आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झारखंड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-  Bihar: वर्दी पर लगा दाग! थाने से चुराकर बेची गई जब्त कफ सिरप, चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार; थानाध्यक्ष निलंबित

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र कुमार, सन्नी कुमार, सौरबी कुमार और अनमोल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed