सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   SI Wife Shoots Herself with Service Revolver in Safiasarai Dies Sensation in Munger

Bihar News: दरोगा की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, पति-पत्नी विवाद के बीच उठाया खौफनाक कदम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में एसआई चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने कथित तौर पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की  सूचना पर एसपी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

SI Wife Shoots Herself with Service Revolver in Safiasarai Dies Sensation in Munger
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुंगेर जिले से एक बड़ी और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सफियासराय थाना में पदस्थापित एसआई चंदन कुमार की पत्नी 29 वर्षीय मधु कुमारी ने कथित तौर पर उनके सर्विस रिवॉल्वर से खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

Trending Videos


किराये के मकान में हुई घटना
बताया जा रहा है कि चंदन कुमार अपनी पत्नी के साथ सफियासराय थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। शनिवार की शाम मधु कुमारी ने कथित रूप से चंदन कुमार के सर्विस रिवॉल्वर से अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत मुंगेर के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी
घटना की सूचना मिलते ही मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: टंकी फुल कराने आए बदमाशों ने मचाया तांडव, पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारकर लूटे 18 हजार

पति-पत्नी विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मामला सर्विस रिवॉल्वर से जुड़ा है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed