सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Sudden death of a teacher undergoing training at Bihar Sheikhpura News Diet

Bihar News: प्रशिक्षणरत शिक्षक की मौत से मचा हड़कंप, प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना का लगा आरोप; जांच शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

शेखपुरा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक मनोज सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद शिक्षकों ने डायट के प्रधानाचार्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

Sudden death of a teacher undergoing training at Bihar Sheikhpura News Diet
आक्रोशित शिक्षकों ने डायट के प्रधानाचार्य सुशांत सौरभ पर गंभीर आरोप लगाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बिहार के शेखपरा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक शिक्षक की बुधवार को अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मौत की खबर मिलते ही जिले के सैकड़ों शिक्षक सदर अस्पताल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित शिक्षकों ने डायट के प्रधानाचार्य सुशांत सौरभ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें इस मौत का जिम्मेदार ठहराया है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराना पड़ा।

Trending Videos

रास्ते में ही मौत हो गई
जानकारी के अनुसार, शेखपुरा जिले के स्टेशन रोड स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में पांच दिवसीय प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक मनोज सिंह (50) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी शिक्षक उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के बर्ताव पर उठे सवाल
मृतक के साथ प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों का आरोप है कि प्रशिक्षण के दौरान डायट के प्रधानाचार्य सुशांत सौरभ का व्यवहार शिक्षकों के प्रति ठीक नहीं था। आरोप लगाया गया कि प्रधानाचार्य द्वारा लगातार शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी क्रम में मनोज सिंह और उनके एक अन्य साथी को पत्र जारी कर जुर्माना भी लगाया गया था, जिससे वे काफी तनाव में थे। शिक्षकों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के कारण मनोज सिंह की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।


ये भी पढ़ें- Bihar News: जिसके घर NIA ने की थी छापेमारी, अब वहीं से बोरे में मिला शव

प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग 
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने सदर अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया और प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ता देख टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) भी सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डायट के प्रधानाचार्य सुशांत सौरभ ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि शाम के समय उन्हें मनोज सिंह की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्हें घर जाने की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed