फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Brothers Booked After Gun-Waving Reel Goes Viral; One Already in Jail, Police Hunt On for the Other

Bihar: कट्टा लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद दो भाइयों पर केस; पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 08 Jul 2026 07:32 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 07:32 PM IST
सार

लखीसराय में देसी कट्टा लहराकर रील बनाने वाले दो सगे भाइयों का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। एक आरोपी पहले से न्यायिक हिरासत में है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी और हथियार बरामद करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Two Brothers Booked After Gun-Waving Reel Goes Viral; One Already in Jail, Police Hunt On for the Other
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराते हुए रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद लखीसराय पुलिस हरकत में आ गई। जांच में वीडियो सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र का पाया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। एक आरोपी पहले से मारपीट के मामले में न्यायिक हिरासत में है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

बुधवार को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के संज्ञान में एक वीडियो आया, जिसमें दो युवक देसी कट्टा लहराते हुए रील बनाते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसकी जांच कराई। सत्यापन में वीडियो सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर सूर्यगढ़ा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


पढ़ें: डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान नंदपुर गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र मुस्कान कुमार उर्फ मुस्की और उसके भाई पियुष कुमार के रूप में हुई। दोनों सगे भाइयों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मुस्कान कुमार उर्फ मुस्की को 7 जुलाई को सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 162/26 (मारपीट) के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब वायरल वीडियो के मामले में भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। वहीं दूसरे आरोपी पियुष कुमार की गिरफ्तारी और वीडियो में दिखाई दे रहे देसी कट्टे की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

लखीसराय पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए हथियारों का प्रदर्शन न करें। पुलिस ने कहा है कि हथियार लहराकर रील या वीडियो बनाना कानूनन दंडनीय अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed