फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sand Artist Madhurendra Carves Asha Bhosle’s Portrait on Watermelon Unique Tribute Goes Viral

अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने तरबूज पर उकेरी आशा भोसले की तस्वीर, चर्चाओं में अनोखी श्रद्धांजलि

Mon, 13 Apr 2026 09:28 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 09:28 PM IST
सार

मुंगेर के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने आशा भोसले को अनोखी श्रद्धांजलि देते हुए तरबूज पर उनकी तस्वीर उकेरी। 10 घंटे की मेहनत से बनी यह कलाकृति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसे भावनात्मक व रचनात्मक श्रद्धांजलि बता रहे हैं।

विज्ञापन
Sand Artist Madhurendra Carves Asha Bhosle’s Portrait on Watermelon Unique Tribute Goes Viral
सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने तरबूज पर उकेरी तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी कला के माध्यम से उन्हें भावनात्मक श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन


10 घंटे की मेहनत से बनाई तस्वीर
पारंपरिक सैंड आर्ट से हटकर इस बार कलाकार ने एक नए प्रयोग के रूप में तरबूज पर कलाकृति बनाई। लगभग 10 घंटे की लगातार मेहनत के बाद उन्होंने करीब 5.9 किलो वजन वाले तरबूज पर आशा भोसले की सजीव तस्वीर उकेरी। इस कलाकृति में उन्हें माइक्रोफोन, सितार और संगीत के प्रतीकों के साथ दर्शाया गया है, जो उनके संगीत सफर को दर्शाते हैं।
विज्ञापन


अंग्रेजी में दिया भावनात्मक संदेश
कलाकृति के ऊपर अंग्रेज़ी में भावनात्मक संदेश लिखा गया- “Your Voice Will Live In Our Hearts Forever” और नीचे “Tribute to Asha Tai” लिखकर श्रद्धांजलि दी गई। मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि आशा भोसले उनके लिए हमेशा प्रेरणा रही हैं और उनके गीतों ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। उन्होंने कहा कि यह कलाकृति केवल एक चित्र नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान और भावनाओं की अभिव्यक्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे संजय झा और ललन सिंह, शपथ ग्रहण से पहले मुलाकात की क्यों हो रही चर्चा

आशा भोसले के निधन के बाद संगीत जगत और देशभर में शोक का माहौल है। कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर यह अनोखी कलाकृति तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे रचनात्मक श्रद्धांजलि के रूप में सराह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed