{"_id":"698c7be0ba44afe54302a2a5","slug":"womans-reel-with-liquor-and-pistol-goes-viral-in-munger-case-registered-munger-news-c-1-1-noi1377-3939459-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गुलाब और शराब के साथ महिला ने पति को किया प्रपोज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गुलाब और शराब के साथ महिला ने पति को किया प्रपोज, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar: मुंगेर में एक महिला का रोज डे पर अपने पति को गुलाब और शराब के साथ प्रपोजल का वीडियो और पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में लाइसेंसी पिस्टल धारक विशाल कुमार और कंचन देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पति को शराब के साथ प्रपोज करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुंगेर में सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पति को गुलाब और शराब के साथ इजहार-ए-मोहब्बत करती नजर आ रही है। वीडियो के साथ ही महिला का पिस्टल के साथ खिंचवाया गया फोटो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
Trending Videos
7 फरवरी का है वीडियो
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो 7 फरवरी का है। वीडियो में महिला कंचन देवी रोज डे के मौके पर अपने पति को गुलाब देती है। इसके बाद वह अपने पति को एक गिलास में शराब और शराब की बोतल थमाते हुए वीडियो बनाती है और इसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर देती है। वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला अपने पति को गुलाब और शराब देकर प्रपोज कर रही हैं, जबकि उसका पति सामने बैठा मुस्कुराते हुए उनकी हरकत पर प्रतिक्रिया दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल के साथ महिला का फोटो वायरल
वहीं, वायरल हो रही तस्वीरों में महिला किसी ब्यूटी पार्लर में पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाती हुई भी नजर आ रही है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया।
पुलिस ने क्या बताया?
इस पूरे मामले पर मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कंचन देवी का पिस्टल और शराब के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने महिला के घर पर छापेमारी भी की। जांच के दौरान यह पता चला कि वायरल फोटो में दिखाई दे रहा पिस्टल विशाल कुमार का है, जो दीनदयाल चौक का रहने वाला है। यह पिस्टल विशाल कुमार का लाइसेंसी हथियार था, जिसके साथ कंचन देवी ने फोटो खिंचवाई थी।
ये भी पढ़ें: गिरफ्तारी की डर से चोरी किए गए बच्चों को छोड़ भागे चोर, आठ साल की बच्ची की सूझबूझ से मिली कामयाबी
महिला और पति के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने इस मामले में महिला कंचन देवी और लाइसेंसी पिस्टल धारक विशाल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले सावधानी बरतें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन