फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur District Consumer Commission issues notice to Chairman of CBFC in Adipurush film case

Adipurush: केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी; मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने की कार्रवाई

Wed, 14 Jun 2023 12:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Jun 2023 12:42 PM IST
सार

आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को मामले में विपक्षी बनाते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही 11 सितंबर तक आयोग में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur District Consumer Commission issues notice to Chairman of CBFC in Adipurush film case
जिला उपभोक्ता फोरम, मुजफ्फरपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग ने आदिपुरुष फिल्म मामले में अब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। मामले में सुनवाई करते हुए आयोग ने यह कार्रवाई की है। दरअसल, जिला उपभोक्ता आयोग ने पहले फिल्म के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार, प्रसाद सुतार, राजेश नायर, अभिनेता सैफ अली खान, प्रभास, देवदत्त गजानन नागे और अभिनेत्री कृति सेनन, टी-सीरीज कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और रेट्रोफाइल्स कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को नोटिस जारी करते हुए आयोग के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था।

विज्ञापन


इसे लेकर अब तक कृति सेनन को छोड़कर अन्य सभी विपक्षीगण अपने अधिवक्ताओं के जरिए कोर्ट में पेश होकर अपना लिखित पक्ष दे चुके हैं। आज आयोग में मानवाधिकार अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने चलचित्र अधिनियम 1952 की धारा 5 (ख) का हवाला देते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को मामले में विपक्षी बनाने और नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही इसी बिंदु पर बहस भी हुई।
विज्ञापन




विपक्षियों की ओर से दिल्ली और मुंबई हाई कोर्ट के कई अधिवक्ता मौजूद रहे। जबकि परिवादी की ओर से अकेले एसके झा अपना पक्ष रख रहे थे। जोरदार बहस के बाद आयोग ने आवेदन को स्वीकृत किया। आयोग ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष को मामले में विपक्षी बनाते हुए नोटिस जारी किया है। साथ ही 11 सितंबर तक आयोग में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदिपुरुष फिल्म 16 जून को रिलीज हो रही है। ऐसे में इस समय नोटिस का जारी होना फिल्म के मंगल को अमंगल करता दिख रहा है। बता दें कि परिवादी के अनुसार फिल्म आदिपुरुष का जो टीजर जारी किया गया था, उसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है। साथ ही भगवान राम, हनुमान और माता सीता को गलत तरीके से चित्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed