सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur student Sadia Sami made it to top 10 securing 9th rank

BSEB 10th Result: मुजफ्फरपुर की छात्रा सादिया सामी ने टॉप-10 में बनाई जगह, हासिल किया 9वां रैंक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 03:07 PM IST
विज्ञापन
सार

BSEB 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में मुजफ्फरपुर की सादिया सामी ने 482 अंक (96.4%) हासिल कर राज्य में 9वां स्थान प्राप्त किया और टॉप-10 में जगह बनाई, सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

Muzaffarpur student Sadia Sami made it to top 10 securing 9th rank
सादिया सामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम रविवार को घोषित किया गया, जिसमें जिले की छात्रा सादिया सामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। उनके इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।

Trending Videos


एच.एस.एस. औराई उर्दू स्कूल की छात्रा हैं सादिया
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड की रहने वाली सादिया सामी एच.एस.एस. औराई उर्दू स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने कुल 482 अंक प्राप्त किए हैं, जो 96.4 प्रतिशत है। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें राज्य के टॉप-10 छात्रों की सूची में जगह दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मैट्रिक 2026 में सिमुलतला की वापसी, पुष्पांजलि कुमारी बनीं स्टेट टॉपर

इनको दिया सफलता का श्रेय
सादिया सामी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर हमेशा गंभीर रहती थीं और नियमित रूप से सेल्फ स्टडी पर ध्यान देती थीं। सादिया ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई के प्रति हमेशा समर्पित रहीं और समय का सही उपयोग किया। उन्होंने बताया कि इस परिणाम से वह बेहद खुश हैं और आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed