सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news in road accidend three dead one injured police investigation today news

बेतिया में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रफ्तार ने छीनी जिंदगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
सार

बेतिया में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। गड्ढे और हेलमेट न पहनना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

Bettiah bihar news in road accidend three dead one injured police investigation today news
इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बेतिया जिले में गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। बेतिया के सिकटा थाना क्षेत्र स्थित सैनिक रोड पर अठाइस लक्खा पुल के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक सवार तेज गति से आ रहे थे। सड़क पर बने गड्ढे के कारण संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक आपस में जोरदार टक्कर मार बैठीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान कंगली थाना क्षेत्र के गाद गम्हरिया गांव निवासी फैयाज उर्फ घोंघा मियां (60 वर्ष) और उनके पुत्र नेयाज उर्फ मिठ्ठू मियां (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार परसा जिला के भिस्वा गांव निवासी अरमान मियां (25 वर्ष) की भी इस हादसे में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल कमरूल (40 वर्ष) को पहले बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया है।


पढ़ें:  प्रदेश का टैक्स कलेक्शन 43,324 करोड़ पार, GST में तेज ग्रोथ से देश में चौथा स्थान; वाणिज्य मंत्री बोले

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि चारों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सभी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जो मौत का मुख्य कारण बनीं। यदि हेलमेट पहना होता, तो शायद जानें बच सकती थीं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सिकटा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो चुकी है और मामले की जांच जारी है।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर जानलेवा साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed