{"_id":"69ee229e952fa7d243087acb","slug":"bettiah-bihar-news-murder-of-husband-by-attacking-his-private-part-police-investigation-today-news-in-hindi-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1234-4213276-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवफा पत्नी का खौफनाक डेथ प्लान: प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग, प्राइवेट पार्ट पर वार कर ली पति की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफा पत्नी का खौफनाक डेथ प्लान: प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग, प्राइवेट पार्ट पर वार कर ली पति की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय अमित कुमार की हत्या का आरोप उसकी पत्नी नीलम देवी और उसके प्रेमी पर लगा है।
घटनास्थल की जांच करती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है।घटना लौरिया प्रखंड के गोबरौरा पंचायत के मटियारिया कॉलोनी वार्ड संख्या 3 की है। मृतक की पहचान अमूल मजूमदार के 35 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि पत्नी नीलम देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अमित को काबू में कराया, फिर उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
परिजनों का हंगामा, थाने पहुंचे शव के साथ
घटना के बाद आक्रोशित परिजन शव को बोलेरो वाहन में रखकर थाने पहुंचे और न्याय की मांग करने लगे। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि बहू नीलम देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट पार्ट पर किए गए हमले से ही उसकी मौत हुई।
फोन कर बुलाया, पहुंचने पर मिला शव
बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 12 बजे नीलम देवी ने खुद ही अमित के बड़े भाई जनीराम मजूमदार को फोन कर कहा कि अमित की तबीयत अचानक बिगड़ गई है और जल्दी आने को कहा। लेकिन जब बड़े भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, तो अमित मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पत्नी ने कबूला जुर्म
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और पूछताछ में पत्नी नीलम देवी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अमित को नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोश किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास
13 साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चे
जानकारी के अनुसार, अमित और नीलम की शादी करीब 13 साल पहले प्रेम प्रसंग में हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं—एक 10 साल का बेटा और 5 साल की बेटी। इस घटना ने दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया छीन लिया है।
फॉरेंसिक जांच जारी
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के प्राइवेट पार्ट में चोट की पुष्टि हुई है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटने और भरोसे के खत्म होने की कहानी बन गई है, जिसने पूरे इलाके को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X