सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   FIR filed against village headman for attempting to molest minor name of providing information in bihar

Bihar: सरकारी योजना की जानकारी देने के नाम पर नाबालिग के साथ गलत हरकत की कोशिश, मुखिया पर FIR दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: वैशाली जिले में एक गांव के मुखिया पर नाबालिग लड़के के साथ गलत हरकत करने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपी मुखिया ने उसे सरकारी योजना की जानकारी देने के नाम पर बुलाया था और उसके साथ ऐसी हरकत करने की कोशिश की। 

FIR filed against village headman for attempting to molest minor name of providing information in bihar
थाना का बोर्ड का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिला के बरांटी थाना क्षेत्र में काशीपुर चकबीबी पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग लड़के का अप्राकृतिक शोषण करने के प्रयास का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


9 फरवरी की है घटना
शिकायतकर्ता नाबालिग ने पुलिस को बताया कि यह घटना 9 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे हुई थी। मुखिया अर्जुन सिंह ने उसे किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी देने के बहाने बुलाया था। मुखिया ने नाबालिग को काशीपुर चकबीबी वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत कचड़ा भवन नहर के किनारे मिलने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग ने क्या बताया?
नाबालिग के अनुसार जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो मुखिया अर्जुन सिंह उसे जबरदस्ती एक कचड़ा भवन में ले गए। वहां उन्होंने नाबालिग पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डाला और उसके निजी अंगों को पकड़ा जिससे उसे काफी दर्द हुआ। जब नाबालिग ने चिल्लाने की कोशिश की तो मुखिया ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसे दांत से काट लिया। किसी तरह नाबालिग अपनी जान बचाकर वहां से भागा और घर पहुंचकर अपने माता-पिता एवं ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई FIR
नाबालिग के पिता नौकरी के लिए बाहर रहते थे। घटना के बाद वह 12 फरवरी को घर लौटे और बरांटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुखिया अर्जुन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:  बाहुबली अनंत सिंह के गांव में बच्चा चोरी की कोशिश, पकड़े जाने पर चोर बोला- भाई से मिलने आया था

पुलिस ने क्या बताया?
इस संबंध में बरांटी थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि काशीपुर चकबीबी पंचायत मुखिया अर्जुन सिंह पर एक नाबालिग बच्चे से छेड़छाड़ करने का आवेदन प्राप्त हुआ था। उन्होंने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुखिया अर्जुन सिंह का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ बरांटी थाना में दो मामले (280/21 दिनांक 18/10/21 और 157/22 दिनांक 25/5/22) दर्ज हैं, जिनमें वे पूर्व में जेल भी जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed