सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Three teenagers Dubey and two othersdied while bathing vaishali News hindi news

Bihar News: होली के बीच जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबे तीन किशोर, दो की मौत; एक की हालत गंभीर उपचार जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली के तिसीऔता थाना क्षेत्र में जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में नहाने गए तीन किशोर डूब गए। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक का अस्पताल में इलाज जारी है।

Bihar News Three teenagers Dubey and two othersdied while bathing vaishali News hindi news
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली के तिसीऔता थाना क्षेत्र के अदलपुर पंचायत स्थित जसपरहा गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे (पोखर) में डूबने से तीन किशोरों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तीनों किशोर गांव के चंवर में जेसीबी से खोदे गए गहरे पोखर में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दो किशोरों के शव पोखर से बाहर निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की पहचान की गई
मृतकों की पहचान राजवल्लभ महतो के 16 वर्षीय पुत्र आयुष राज और सुनील कुमार के 15 वर्षीय पुत्र हेमंत कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरे किशोर कमलेश कुमार के पुत्र रिशु कुमार को गंभीर हालत में महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बताया गया कि आयुष के पिता ड्राइवरी का काम करते हैं, जबकि हेमंत के पिता किसान हैं। हेमंत दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। होली के जश्न के बीच गांव में सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


ये भी पढ़ें- Nitish Kumar : राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति के बाद अब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद! ऐसी चर्चा से फायदे में कौन?

पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची
घटना की सूचना शाम करीब चार बजे तिसीऔता थाना पुलिस को मिली। पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि हेमंत के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने की बात कही है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि डूबने से दो किशोरों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

मृतक का फाइल फोटो

मृतक का फाइल फोटो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed