सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Action taken against two health workers who took 40000 in the name of injury report

Bihar News : इंजरी रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत का खेल, 40 हजार की वसूली, दो कर्मियों पर गिरी गाज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिला में मारपीट के एक मामले में इंजरी रिपोर्ट बनाने के नाम पर 40 हजार रुपये वसूले जाने का आरोप सामने आया। मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर जांच कराई गई।

Bihar News Vaishali Action taken against two health workers who took 40000 in the name of injury report
आरोपी स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मारपीट के एक मामले में घायल से पैसे लेने के आरोप में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इंजरी रिपोर्ट लिखने के नाम पर 40 हजार रुपये वसूले जाने का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर दो स्वास्थ्य कर्मियों को तुरंत दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया है।
Trending Videos


जिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच

यह मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और सिविल सर्जन को जांच का आदेश दिया। जांच के बाद सिविल सर्जन डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मियों को दूसरी जगह भेज दिया। सहदेई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात परिवार कल्याण कार्यकर्ता इंद्रजीत कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर चेहराकलां भेजा गया है। वहीं महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात लिपिक हितेश कुमार सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली भेज दिया गया है। दोनों के वर्तमान संस्थान प्रमुखों को आदेश दिया गया है कि उन्हें तुरंत कार्यमुक्त कर इसकी रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला

आलमपुर गांव निवासी रामनाथ सिंह के बेटे अजय कुमार सिंह के साथ मारपीट की घटना हुई थी। पहले उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया था। घायल के बयान पर थाने में मामला भी दर्ज किया गया था।
आरोप है कि इंजरी रिपोर्ट लिखने के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कुछ लोगों ने पैसे की मांग की। बताया गया कि एक सुरक्षा गार्ड ने अपने रिश्तेदार से मिलवाने के बाद घायल से ऑनलाइन 40 हजार रुपये ले लिए।

पढे़ं; मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर भीषण डकैती, 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट; नेपाल भागे अपराधी

शिकायत के बाद खुला मामला

पीड़ित ने बताया कि पैसे देने के बाद भी काम नहीं हुआ, तो उसने इसकी लिखित शिकायत अधिकारियों से की। शिकायत मिलने के बाद अधिकारी हरकत में आए और पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद दो स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि इस तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों से पैसे मांगने या गलत तरीके से वसूली करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed