{"_id":"69aeb7842b7e7c93b70da151","slug":"bihar-news-vaishali-prisoner-jumps-from-court-roof-in-hajipur-news-vaishali-news-bihar-police-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4030093-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: हाजीपुर कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, भागने के लिए कैदी ने छत से लगाई पोखर में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: हाजीपुर कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा, भागने के लिए कैदी ने छत से लगाई पोखर में छलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:51 AM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: वैशाली के हाजीपुर कोर्ट में अपहरण मामले में जेल में बंद एक कैदी ने भागने की कोशिश में कोर्ट की छत से पास के पोखर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों की मदद से उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए जेल से लाया गया था और फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आरोपी का रेस्क्यू करके पुलिस पदाधिकारी
विज्ञापन
विस्तार
वैशाली जिले के हाजीपुर कोर्ट में एक कैदी ने अचानक कोर्ट की छत से कोर्ट के बगल वाले पोखर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और भारी संख्या में भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत पुलिस पदाधिकारी पहुंचे, जहां कैदी को रेस्क्यू कर पुलिस ने पोखर से बाहर निकाला।
Trending Videos
अपहरण के मामले में बंद था आरोपी
जानकारी के अनुसार एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में हाजिरी के लिए लाया गया था।बताया जाता है कि हाजत से निकालकर जब उसे कोर्ट ले जाया जा रहा था, उसी दौरान कैदी कोर्ट की छत पर चढ़ गया और वहां से कोर्ट के बगल में स्थित एक पोखर में छलांग लगा दी। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को आवाज दी, जिसके बाद पोखर को चारों तरफ से घेर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखर से निकाला गया कैदी
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीपीओ की देखरेख में कैदी को पोखर से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि पोखर में कूदने से कैदी को चोट भी लगी है। वहीं मौके पर मौजूद भारी भीड़ ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। आरोपी वैशाली जिले के देसरी थाना के चांदपुर (ओपी) में दर्ज कांड संख्या 416/25 में बंद था।
ये भी पढ़ें: छुट्टी के दिन छात्रा के घर किताब दिखाने पहुंचा शिक्षक, कमरे से रोते हुए निकली तो परिजनों के उड़े होश
हाजिरी के लिए कोर्ट आया था आरोपी
कैदी की पहचान चांदपुरा ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव निवासी स्वर्गीय निवासी राय के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि जिस नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था, वह उसी गांव की रहने वाली थी। उसके पिता ने इस पूरे मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। इस संबंध में पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि हाजीपुर कोर्ट से अपहरण के मामले में गिरफ्तार एक अभियुक्त भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे पकड़ लिया गया है। उसे न्यायालय में हाजिरी के लिए जेल से लाया गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन