सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news vaishali Shot dead at some distance from the police station murder case Hajipur news

Bihar News: थाने के पास कार से मिला शव, पुलिस वाले हैरान, गोली मारकर हत्या की घटना से वैशाली में सनसनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 03:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कार में छोड़कर फरार हो गए। घटना महात्मा गांधी सेतु के पास की है।  

Bihar news vaishali Shot dead at some distance from the police station murder case Hajipur news
बरामद कार
विज्ञापन

विस्तार

हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधी शव को कार में रखकर फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात गंगा ब्रिज थाने से कुछ ही दूरी पर हुई।

Trending Videos

महात्मा गांधी सेतु के पास लावारिस हालत में खड़ी थी कार
जानकारी के अनुसार, हाजीपुर को पटना से जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के समीप एक लावारिस कार खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कार के अंदर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक को गोली मारी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक नहीं हो पाई है मृतक की पहचान
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार से साक्ष्य एकत्र किए। गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक को एक गोली मारी गई है, जो उसके कंधे (शोल्डर) में लगी थी। शव के पास से एक गोली भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि कार महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक से लगभग 100 मीटर आगे पश्चिमी लेन में खड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि कार पटना से हाजीपुर की ओर आई थी और घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कार कब और कैसे वहां लाई गई। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन मृतक का है या किसी अन्य व्यक्ति का। इस घटना के बाद पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अपराधी इतनी आसानी से वारदात को अंजाम देकर फरार कैसे हो गए।

ये भी पढ़ें: दरभंगा में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बसों ने टेंपो को मारी टक्कर, दो लोगों की हुई मौत

पुलिस ने क्या बताया?
Fइस पूरी घटना पर वैशाली के एएसपी प्रेम सागर ने बताया कि कार से शव बरामद किया गया है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान कराने और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed