सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Vaishali Woman killed husband and daughter injured in road accident on Hajipur Jandaha Road

Bihar News : मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला हुई मौत, पति और मासूम बच्ची जख्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
सार

वैशाली जिले के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में मैट्रिक परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में पति और दो वर्षीय बेटी घायल हो गए।

Bihar News Vaishali Woman killed husband and daughter injured in road accident on Hajipur Jandaha Road
घायल सदर अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर चकसिकंदर के समीप शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो वर्षीय बेटी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। घायलों को हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

मृतका की पहचान महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर ढेड़पुरा गांव निवासी रवि कुमार की पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा देने जा रही थी महिला
मृतका के पति रवि कुमार ने बताया कि काजल मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी। शुक्रवार को उसकी परीक्षा दूसरी पाली में थी। वह अपनी पत्नी और दो वर्षीय बेटी इशिका के साथ बाइक से हाजीपुर परीक्षा केंद्र जा रहा था। इसी दौरान चकसिकंदर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही काजल सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक से कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बच्ची को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल पति का इलाज जारी है।


ये भी पढ़ें- प्याज और भूसे में छिपी थी शराब की खेप: होली से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 70 लाख की अवैध शराब जब्त

छह माह की गर्भवती थी काजल
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया कि काजल की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी और वह छह माह की गर्भवती थी। वह अपने पीछे दो वर्षीय बेटी और पति को छोड़ गई है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed