Bihar News: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या? लव अफेयर समेत इन पक्षों की पुलिस कर रही जांच; क्या है सच?
वैशाली जिले के हाजीपुर के हंथसारगंज गांव में 18 वर्षीय अंकित कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे प्रेम विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक का एक लड़की से अफेयर चल रहा था ।
विस्तार
वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हंथसारगंज गांव में गुरुवार को एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अंकित कुमार (18 वर्ष), सुबोध महतो के पुत्र के रूप में हुई है।
नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गमछा से पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली
पुलिस और परिवार के अनुसार, मृतक अंकित कुमार का एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। घटना से पहले बुधवार की देर शाम उसने लड़की से बात की थी, जिसमें नोक-झोंक हुई। इसी कारण उसने अपने घर में गमछा से पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें- Bihar News: मुख्यमंत्री आवास के बाहर क्यों आमरण अनशन पर बैठ गए जदयू प्रदेश महासचिव? पुलिस ने बढ़ा दी सुरक्षा
दोनों मामले की पूरी जांच-पड़ताल जारी
मृतक के छोटे भाई आनंद कुमार ने बताया कि होली के दिन घर में सभी बाहर गए हुए थे। घर लौटने पर अंकित का शव पंखे में लटका मिला। परिवार की चारों तरफ शोक की लहर है।अंकित कुमार हाजीपुर गुदरी में किसी बैटरी दुकान में कार्यरत था। परिवार और पुलिस दोनों मामले की पूरी जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।