Love Affair : जवान होने से पहले प्यार और अब जिंदगी कुर्बान; बिहार में नाबालिग की हत्या की जांच में क्या आया?
Bihar News : कम उम्र में आकर्षण होता है, प्यार नहीं। प्यार की परिपक्वता के पहले इस आकर्षण के फेर में जान गंवाने वालों की कमी नहीं। इस बार भी ऐसा ही मामला बिहार के पूर्वी चंपारण से सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवान होने के पहले प्रेम और उसके नाम पर अदावत- नतीजा हत्या। इस तरह का मामला पूर्वी चंपारण में फिर सामने आया है। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित गुलाब खां गांव में एक नाबालिग लड़के की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
गांव की लड़की से प्रेम, रात में बहस के बाद हत्या
जानकारी के अनुसार, मृतक गुलाब खां गांव निवासी पप्पू खां का पुत्र था। घटना बुधवार की देर रात की बताई जा रही है। उक्त युवक का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर रात में युवक की कुछ लोगों के साथ बहस हुई थी। उसके कुछ ही देर बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी के पुलिस कप्तान ने एसडीपीओ (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम (SIT) का गठन किया है। पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेन्सिक साइंस लैबोरेट्री) की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
Bihar : 'द केरल स्टोरी 2' चालू है; दूसरे धर्म की 15 साल की लड़की को फंसा दुष्कर्म, फिर UP से ले आया बिहार
प्रेम प्रसंग के साथ बाकी पहलुओं की भी जांच
पूर्वी चंपारण पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस केवल इसी पहलू तक सीमित नहीं है और अन्य संभावित कारणों की भी गहनता से जांच कर रही है। लड़के के उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। हत्या की जांच के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है तथा तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।