सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Young man murdered over old rivalry in Bihar body found in field

Bihar News: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में वर्ष 2017 की पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। 35 वर्षीय विनोद राय की चाकू से गोदकर और गला काटकर हत्या कर दी गई।  

Young man murdered over old rivalry in Bihar body found in field
मृतक का फोटो
विज्ञापन

विस्तार

शिवहर जिला के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर 35 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुजफ्फरपुर-शिवहर सीमा पर स्थित एक गेहूं के खेत से शव बरामद किया। मृतक की पहचान गंगा धरमपुर वार्ड नंबर 6 निवासी किशोरी राय के पुत्र विनोद राय के रूप में हुई है।

Trending Videos


दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
परिजनों के अनुसार, वर्ष 2017 में मृतक विनोद राय ने अपने खेत में सिंचाई के लिए बिजली का तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आकर आरोपी अरुण कुमार के पिता की मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मृतक के भाई सुबोध कुमार ने आरोप लगाया कि अरुण कुमार लगातार विनोद को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने के बाद बहन के घर भाग गया था आरोपी
सोमवार की शाम अरुण कुमार कथित तौर पर विनोद को बहला-फुसलाकर पड़ोसी जिला मुजफ्फरपुर के गंगटी बाजार ले गया। वहां दोनों ने नशा किया। आरोप है कि देर रात गांव के समीप सरेह में ले जाकर विनोद पर चाकू से कई वार किए गए। शव पर कई जख्म के निशान पाए गए हैं। इसके बाद गला काटकर हत्या कर दी गई और शव को खेत में फेंक दिया गया। इसके बाद वह अपनी बहन के घर गिद्दा फुलवरिया भाग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुशील कुमार, तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी जिला के गिद्दा फुलवरिया गांव से आरोपी अरुण कुमार और उसकी बहन पूनिया देवी उर्फ पुनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: शामपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली मजदूर की जान, सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से हुआ हादसा

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। मृतक की पत्नी संजना देवी और पिता किशोरी राय सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed