{"_id":"69c8eb071e802a6c8c0e4b79","slug":"board-topper-2026-interview-of-bihar-board-matriculation-exam-topper-sabreen-parveen-vaishali-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4103116-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Board 10th Result 2026: वैशाली की बेटी सबरीन परवीन ने किया कमाल, बताया कैसे बनी बिहार टॉपर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Board 10th Result 2026: वैशाली की बेटी सबरीन परवीन ने किया कमाल, बताया कैसे बनी बिहार टॉपर?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 में वैशाली के छौड़ाही स्कूल की सबरीन परवीन ने 492 अंक हासिल कर पुष्पांजलि कुमारी के साथ संयुक्त रूप से राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। सेल्फ स्टडी और परिवार का साथ रही सफलता की कुंजी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक 2026 में वैशाली की बेटी सबरीन परवीन का कमाल
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय से यह परिणाम जारी किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र भी उपस्थित रहे। यह लगातार आठवीं बार है जब बिहार बोर्ड ने पूरे देश में सबसे पहले मैट्रिक का परिणाम जारी किया। इस बार 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बेसब्री से किया जा रहा इंतजार आज खत्म हुआ।
सबरीन ने लहराया परचम
वैशाली जिले के चेहरा काला प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय छौड़ाही की छात्रा सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.40%) हासिल कर पुष्पांजलि कुमारी के साथ संयुक्त रूप से पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। मोहम्मद शहजाद की इस होनहार बेटी ने न सिर्फ अपने जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया बल्कि पूरे परिवार को गर्व से भर दिया। परिणाम की खबर फैलते ही घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव के लोग, स्कूल और कोचिंग के शिक्षक सभी सबरीन को बधाई देने पहुंचे।
सेल्फ स्टडी और कोचिंग रही सफलता की बुनियाद
सबरीन ने बताया कि उनकी सफलता के पीछे सेल्फ स्टडी और घर के पास एक कोचिंग सेंटर की नियमित पढ़ाई का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम अपना खाना पीना या दैनिक जीवन का काम करना नहीं भूलते हैं, उसी तरह से नियमित पढ़ाई करना भी काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खुद भी यकीन नहीं था कि वह राज्य में पहले स्थान पर आएंगी। बस इतना भरोसा था कि परीक्षा में अच्छे अंक जरूर मिलेंगे। आज जब नतीजा सामने आया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
परिवार के साथ को दिया श्रेय
सबरीन ने अपनी इस शानदार उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि पिता मोहम्मद शहजाद बंगाल में रहकर व्यवसाय करते हैं और मां घर पर रहकर परिवार की देखभाल करती हैं। परिवार के हर सदस्य का प्यार और हौसला ही उनकी असली ताकत बनी। फोन पर रिश्तेदारों की बधाइयां लगातार आ रही हैं और पूरे घर में उत्सव जैसा माहौल छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें- BSEB 10th Result: मैट्रिक परीक्षा में सिमुलतला विद्यालय की वापसी, पुष्पांजलि कुमारी बनीं स्टेट टॉपर
बड़े सपनों की ओर बढ़ते कदम
सबरीन ने कहा कि यह तो बस एक पड़ाव है। आगे और बड़े मुकाम हासिल करने हैं और इसके लिए पढ़ाई का सफर बिना रुके जारी रहेगा।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन