सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Sho was accused of keeping a private person in Ghorasahan Police Station Motihari Bihar News

Bihar: घोड़ासहन थाना में अमरजीत कुमार बने नए थानाध्यक्ष, संजीव कुमार लाइन हाजिर; जानें क्या थी वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

मोतिहारी के घोड़ासहन थाना में अमरजीत कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व प्रभारी संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। उन पर निजी व्यक्ति को तरजीह देने का आरोप था। नए थानाध्यक्ष के सामने हत्या और लूट मामलों के खुलासे की चुनौती है।

Former Sho was accused of keeping a private person in Ghorasahan Police Station Motihari Bihar News
घोड़ासहन थाना में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घोड़ासहन थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में अमरजीत कुमार की पोस्टिंग की गई है। यह नियुक्ति मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात द्वारा की गई है।

जानकारी के अनुसार अमरजीत कुमार को तेजतर्रार पुलिस पदाधिकारी माना जाता है। इससे पहले वे छतौनी और रामगढ़वा थाना की कमान संभाल चुके हैं। वहीं, वर्तमान थानाध्यक्ष संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई (प्रोसीडिंग) भी चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व थाना प्रभारी संजीव कुमार द्वारा थाना परिसर में एक निजी व्यक्ति को रखना और उसे विशेष तरजीह देना उनके लिए भारी पड़ गया। इस मामले की शिकायत सिकरहना एसडीपीओ और बेतिया रेंज के डीआईजी तक की गई थी। बताया जा रहा है कि डीआईजी ने मामले की जांच के निर्देश भी दिए थे।

लोगों का मानना है कि लाइन हाजिर किए जाने के पीछे यह मामला भी एक बड़ा कारण हो सकता है। उक्त निजी व्यक्ति की थाना के विभिन्न मामलों में दखलंदाजी और पुलिस के साथ लगातार क्षेत्र में मौजूद रहने की बात चर्चा का विषय बनी हुई थी। उसका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सूत्रों की मानें तो यदि थाना की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए तो उस व्यक्ति की मौजूदगी और संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आ सकती है।


पढ़ें: पूर्णिया में बेजुबान को बचाने की कोशिश में गई रेलकर्मी की जान, पीछे छोड़ गए तीन मासूम; परिजन बेसुध

इधर, नए थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के सामने कई महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे की चुनौती होगी। इनमें बालन चौक के पास गुरमिया गांव के एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या का मामला, किराना व्यवसायी भगवान प्रसाद की दुकान से हथियार के बल पर करीब पांच लाख रुपये की लूट और मदरसा चौक स्थित एक किराना दुकानदार से लाखों रुपये की लूट जैसी घटनाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed