फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Government teacher arrested for using obscene language with students Motihari Bihar News

Bihar Crime: मोतिहारी के सरकारी स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद गिरफ्तारी

Sun, 26 Jul 2026 08:35 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 08:35 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी में छात्राओं ने एक शिक्षक पर अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर लखौरा थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Government teacher arrested for using obscene language with students Motihari Bihar News
आरोपी शिक्षक पुलिस के कब्जे में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी थी, उसी पर नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद विद्यालय परिसर में पहुंचे अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विद्यालय की कई छात्राओं ने आरोप लगाया कि संबंधित शिक्षक कक्षा के दौरान उनके सामने अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते थे। शिक्षक के व्यवहार से छात्राएं लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थीं। आखिरकार उन्होंने साहस जुटाकर पूरी घटना की जानकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनवारुल हक को दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक ने मामले की लिखित सूचना लखौरा थाना पुलिस को भेजी।

विज्ञापन


पढ़ें:  छपरा हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से 350 उपद्रवियों की हुई पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद माहौल शांत हुआ।

लखौरा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि राजकीय मध्य विद्यालय, बहुअरी के एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं के साथ अश्लील एवं अभद्र व्यवहार करने संबंधी लिखित शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed