सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   holi special trains bihar puri patna udhna hasanpur chirlpalli railway update

Indian Railway: होली पर रेल सफर होगा आसान, चलेंगी 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

होली के अवसर पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार और पड़ोसी राज्यों के मार्गों पर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है। इन ट्रेनों में पुरी-पटना, उधना-हसनपुर रोड, चर्लपल्ली-रक्सौल, गांधीधाम-भागलपुर, दानकुनी-आनंद विहार, मालदा टाउन-आनंद विहार, सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर मार्ग शामिल हैं।

holi special trains bihar puri patna udhna hasanpur chirlpalli railway update
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। इस कड़ी में 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है, ताकि यात्री सुरक्षित और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
Trending Videos


प्रमुख स्पेशल ट्रेन विवरण

पुरी-पटना-पुरी स्पेशल (08439/08440) – खड़गपुर, आसनसोल और झाझा के रास्ते से
  • पुरी से पटना: 28 फरवरी से 28 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शनिवार, पुरी 14.55 बजे से, पटना अगले दिन 10.45 बजे
  • पटना से पुरी: 01 से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार, पटना 13.30 बजे से, पुरी अगले दिन 09.45 बजे
उधना-हसनपुर रोड-उधना स्पेशल (09031/09032) – डीडीयू, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते
  • उधना से हसनपुर रोड: 22 फरवरी से 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार, उधना 11.25 बजे से हसनपुर रोड अगले दिन 20.00 बजे
  • हसनपुर रोड से उधना: 23 फरवरी से 30 मार्च, 2026 तक प्रत्येक सोमवार, हसनपुर रोड 21.45 बजे से उधना तीसरे दिन 15.00 बजे
चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल (07005/07006) – रांची, बोकारो, धनबाद, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी मार्ग
  • चर्लपल्ली से रक्सौल: 23 एवं 28 फरवरी, 01 मार्च 2026, चर्लपल्ली 22.00 बजे से रक्सौल 16.50 बजे
  • रक्सौल से चर्लपल्ली: 26 फरवरी, 03 एवं 04 मार्च, 2026, रक्सौल 03.15 बजे से चर्लपल्ली अगले दिन 19.40 बजे
गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल (09451/09452) – गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर, बरौनी मार्ग
  • गांधीधाम से भागलपुर: 06 से 27 मार्च, 2026, प्रत्येक शुक्रवार
  • भागलपुर से गांधीधाम: 09 से 30 मार्च, 2026, प्रत्येक सोमवार
दानकुनी-आनंद विहार-दानकुनी स्पेशल (03009/03010) – झाझा, किउल, नवादा, गया, डीडीयू मार्ग
  • दानकुनी से आनंद विहार: 28 फरवरी एवं 07 मार्च, 2026, दानकुनी 00.20 बजे से आनंद विहार अगले दिन 11.00 बजे
  • आनंद विहार से दानकुनी: 01 एवं 08 मार्च, 2026, आनंद विहार 15.00 बजे से दानकुनी अगले दिन 23.30 बजे

मालदा टाउन-आनंद विहार-मालदा टाउन स्पेशल (03435/03436) – भागलपुर, किउल, नवादा, गया, डीडीयू मार्ग
  • मालदा टाउन से आनंद विहार: 02, 09, 16 मार्च 2026, सोमवार, मालदा टाउन 09.30 बजे से आनंद विहार अगले दिन 13.40 बजे
  • आनंद विहार से मालदा टाउन: 03, 10, 17 मार्च 2026, मंगलवार, आनंद विहार 15.35 बजे से मालदा टाउन अगले दिन 22.30 बजे
सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल (03131/03132) – किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा मार्ग
  • सियालदह से गोरखपुर: 26 फरवरी, 02 एवं 05 मार्च, 2026, सियालदह 23.50 बजे से गोरखपुर अगले दिन 18.00 बजे
  • गोरखपुर से सियालदह: 27 फरवरी, 03 एवं 06 मार्च, 2026, गोरखपुर 21.00 बजे से सियालदह अगले दिन 16.20 बजे
आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (03525/03526) – किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा मार्ग
  • आसनसोल से गोरखपुर: 28 फरवरी एवं 02 मार्च, 2026, आसनसोल 19.15 बजे से गोरखपुर अगले दिन 09.15 बजे
  • गोरखपुर से आसनसोल: 01 एवं 03 मार्च, 2026, गोरखपुर 12.15 बजे से आसनसोल अगले दिन 04.30 बजे
आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल स्पेशल (03527/03528) – किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा मार्ग
  • आसनसोल से गोरखपुर: 01 मार्च, 2026, आसनसोल 13.20 बजे से गोरखपुर अगले दिन 03.30 बजे
  • गोरखपुर से आसनसोल: 02 मार्च, 2026, गोरखपुर 06.30 बजे से आसनसोल 21.00 बजे
रेलवे ने बताया कि होली के मौके पर और भी कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। यात्रियों को समय रहते ट्रेन की जानकारी लेने और अपने टिकट बुक करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed