फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Massive Fire in Transformer Spreads to Nearby Houses and Shops

Bihar: आधी रात को ट्रांसफॉर्मर में हुआ तेज धमाका, भयंकर आग से घर और दुकान तक पहुंची लपटें; मची अफरा-तफरी

Wed, 29 Jul 2026 02:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 02:32 PM IST
सार

पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित इलम राम चौक पर देर रात बिजली ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें पास के घर और दुकान तक पहुंच गईं। दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

 

विज्ञापन
Bihar Massive Fire in Transformer Spreads to Nearby Houses and Shops
ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर स्थित इलम राम चौक पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति करने वाले ट्रांसफॉर्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उसकी लपटें पास स्थित एक घर के दरवाजे और एक दुकान के छज्जे तक पहुंच गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्म में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर से पहले तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उसमें आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बाल्टियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति बाधित हुई
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के अन्य मकानों और दुकानों तक फैलने से रोक दी गई। समय रहते आग बुझ जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने से ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय मांग रही मां को जान से मारने की धमकी; रिश्तेदार के साथ भी मारपीट

तकनीकी खराबी की आशंका जताई गई
फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। संबंधित विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के रिहायशी इलाके में बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed