सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   gun shot young man muzaffarpur news bihar news todays in Muzaffarpur Bihaar

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में आपसी वर्चस्व को लेकर किशोर को गोली मार दी गई। घायल आयुष के परिजनों ने दोस्त पर बुलाकर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

gun shot young man muzaffarpur news bihar news todays in Muzaffarpur Bihaar
गोलीबारी मामला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक किशोर घायल हो गया। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

वर्चस्व को लेकर किशोर को मारी गई गोली
गोली लगने से घायल किशोर की पहचान आयुष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर उसे गोली मारी गई। घायल आयुष को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त ने युवक को फोन कर बुलाया
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शाम में आयुष को उसके एक दोस्त ने कॉल कर बुलाया था। आयुष के अनुसार, उसके दोस्त ने कहा कि कुछ विवाद हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां मारपीट हो रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

ये भी पढ़ें: कल नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे या कराने जाएंगे? बिहार छोड़े तो क्या होगा आगे


पुलिस ने क्या बताया?

पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक किशोर को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed