सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Youth Shot Dead After Miscreants Stop Moving Bike, Panic in Area

Bihar: चलती गाड़ी पर काल बनकर आए बदमाश, रास्ता रोककर युवक पर दागीं गोलियां; इलाके में फैली दहशत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 02:51 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार युवक प्रभात कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने रोहुआ बाजार के पास वारदात को अंजाम दिया। शुरुआती जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Bihar Youth Shot Dead After Miscreants Stop Moving Bike, Panic in Area
दिन दहाड़े हत्या से सनसनी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है। रोहुआ बाजार के पास दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।


जमीनी विवाद की बात आई सामने
मृतक की पहचान प्रहलादपुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रभात कुमार मिश्रा उर्फ अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से महुआ क्षेत्र के रहने वाले थे। प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद वह मुसहरी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। वह जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे और शुरुआती जांच में जमीन विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रभात कुमार किसी काम से रोहुआ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाई। इसके बाद एक अपराधी बाइक से उतरा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली प्रभात के सिर और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Bihar: मिड-डे मील खाते ही बिगड़ी बच्चों की तबीयत, तीन दर्जन से ज्यादा छात्र अस्पताल में भर्ती; कई हुए बेहोश

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें एक बाइक पर दो बदमाश दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। इस मामले में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने युवक को कई गोलियां मारी हैं। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed