सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : dead body found in suspicious circumtance wife says its murder police investigate

Bihar Crime: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर में 32 वर्षीय पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार का शव घर से एक किलोमीटर दूर खेत में मिला। वह अवैध शराब कारोबार से जुड़ा था। पत्नी ने दो लाख रुपये के कर्ज को लेकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है।

Muzaffarpur Bihar news : dead body found in suspicious circumtance wife says its murder police investigate
शव बरामद हत्या की आशंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

Trending Videos


मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी दिलीप साह के पुत्र पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार (32) के रूप में की गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि पुतुल अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच के दौरान उसके पास से शराब भी बरामद की गई है। मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: थार सवार युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग में मौत; साथ बैठे तीन दोस्त फरार

मृतक की पत्नी चंचल देवी ने बताया कि उनकी दादी की तबीयत खराब थी, इसलिए पुतुल उन्हें मायके छोड़ने गया था। रात करीब 9 बजे उनकी आखिरी बार पुतुल से बात हुई थी। इसी दौरान पुतुल की बातचीत हर्ष नामक युवक से हुई थी। चंचल के अनुसार पुतुल ने हर्ष से करीब दो लाख रुपये कर्ज लिए थे और वह लगातार पैसे के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था। पत्नी का आरोप है कि हर्ष ने ही उसके पति की हत्या कर दी।

इधर, सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि एक शव बरामद हुआ है और मृतक की पहचान कर ली गई है। मामले की जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed