{"_id":"69e5dc965da8889a520cfa28","slug":"muzaffarpur-bihar-news-ex-dypty-cm-vijay-kumar-sinha-reaction-on-oppostion-party-on-women-reservation-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4187991-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महिला आरक्षण पर विजय सिन्हा का विपक्ष पर हमला, बोले- मौका गंवाया; परशुराम की कृपा से आगे बढ़ेगा बिहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महिला आरक्षण पर विजय सिन्हा का विपक्ष पर हमला, बोले- मौका गंवाया; परशुराम की कृपा से आगे बढ़ेगा बिहार
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar News: मुजफ्फरपुर में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बिहार के विकास, डबल इंजन सरकार और महिला सशक्तिकरण पर बयान दिया। कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुजफ्फरपुर पहुंचे विजय सिन्हा
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर के खबरा स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने प्रदेश की समृद्धि और विकास की कामना करते हुए कहा कि बिहार निरंतर प्रगति करे, यही उनकी शुभेच्छा है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की कृपा से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और आगे भी लगातार आगे बढ़ेगा।
हर कार्यकर्ता को मिलता है सम्मान
पूर्व डिप्टी सीएम ने डबल इंजन सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और एनडीए केवल किसी एक व्यक्ति या जाति की पार्टी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक नेतृत्व और निर्णय पर आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है। बिहार के नए नेतृत्व को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सुशासन से समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे मिलकर बिहार के मान, सम्मान और स्वाभिमान को मजबूत बनाएं।
ये भी पढ़ें- पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या
विपक्ष पर साधा निशाना
इस दौरान विजय सिन्हा ने महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को मजबूत करने का अवसर गंवा दिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में महिला शक्ति समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर बेहतर भूमिका निभाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले चुनावों में जनता सही निर्णय लेगी और विपक्ष को इसका जवाब मिलेगा।
Trending Videos