Bihar News: 8वीं की छात्रा लापता, पिता के नाम मिला नोट; परिजनों ने स्कूल के शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र से आठवीं कक्षा की छात्रा लापता हो गई है। परिजनों को नोट मिला है और शिक्षक पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक निजी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा लापता हो गई है। छात्रा के अचानक गायब होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने अपहरण किए जाने और अनहोनी की आशंका जताई है।
पिता के नाम नोट मिलने से बढ़ी चिंता
परिजनों के अनुसार छात्रा शनिवार शाम करीब चार बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसने बताया था कि स्कूल में एक कार्यक्रम है और वह एक घंटे में वापस लौट आएगी। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी खोजबीन शुरू की।
खोजबीन के दौरान छात्रा नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि छात्रा के पास से बरामद एक नोट में पिता के नाम संदेश छोड़ा गया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
शिक्षक पर लगाए गए गंभीर आरोप
परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन में स्कूल के एक शिक्षक का नाम भी उल्लेखित किया गया है। परिवार का आरोप है कि नोट में स्कूल के शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किए जाने का जिक्र है। इसी आधार पर परिजनों ने मामले में संदेह जताया है।
पढ़ें- Bihar News: अवैध संबंध और रुपयों के विवाद में युवक की पीटकर हत्या, बड़ी मां और भाई पर लगा कत्ल का आरोप
अपहरण की आशंका जताई
परिजनों ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि उनकी बेटी का अपहरण किया गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग की है। परिवार लगातार बच्ची की तलाश में लगा हुआ है।
पुलिस ने शुरू की जांच
सदर पुलिस ने परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र टू बिनीता सिन्हा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक आठवीं की छात्रा के गुमशुदा होने के संबंध में आवेदन मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही छात्रा को सकुशल बरामद करने का भरोसा दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X