Bihar News: संदिग्ध परिस्थितियों में फास्ट फूड दुकानदार की मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक फास्ट फूड दुकानदार की मौत का मामला सामने आया है। उसका शव घर के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
विस्तार
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में एक फास्ट फूड दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान महेश साह (उम्र 36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो साहेबगंज थाना क्षेत्र के नवानगर निजामत के निवासी थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया है।
परिजनों ने क्या बताया?
घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि महेश साह देर रात अपनी दुकान बंद कर घर लौट आए थे। आज सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हें देर रात कुछ खिलाया-पिलाया गया था और नशे के कारण उनकी मौत हो गई है। वहीं यह भी आशंका जताई जा रही है कि उनकी पिटाई की गई होगी, जिसके कारण उनकी मौत हुई है। बताया जाता है कि महेश साह साहेबगंज बाजार के पास अपनी फास्ट फूड की दुकान चलाते थे।
ये भी पढ़ें: ऑटो बाइक की टक्कर में दो की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी
पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले में साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का बयान लिया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी मिल सकेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.