सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News: Female Worker Meets Tragic Death After Saree Gets Entangled in Plywood Factory Machinery

Bihar News: मुजफ्फरपुर की प्लाईवुड फैक्टरी में बड़ा हादसा, मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम के दौरान मनिता देवी की साड़ी मशीन में फंस गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है और शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Muzaffarpur News: Female Worker Meets Tragic Death After Saree Gets Entangled in Plywood Factory Machinery
मशीन में साड़ी फंसने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी में काम कर रही एक महिला मजदूर की प्रेस पीलिंग यानी प्लाईवुड मशीन में फंस जाने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।

Trending Videos

 
काम के दौरान साड़ी का आंचल मशीन में फंसा
बताया गया है कि महिला मंगलवार को फैक्टरी में मजदूरी करने पहुंची थी। काम के दौरान अचानक उसकी साड़ी का आंचल मशीन में फंस गया। देखते ही देखते वह मशीन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतका की पहचान मनिता देवी के रूप में
मृतका महिला मजदूर की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के पचरू गांव निवासी मनोज मांझी की पत्नी मनिता देवी, उम्र करीब 40 वर्ष, के रूप में की गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक का माहौल फैल गया।

मशीन में फंसी महिला हुई मौत

पढ़ें- Accident: बेकाबू कार ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को कुचला, मौके पर मौत; परिजनों का हंगामा, CM ने जताई संवेदना
 
फैक्टरी में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने जैसे ही घटना देखी, वहां अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में हंगामा शुरू हो गया। मजदूरों और स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताई।
 
रिश्तेदार ने बताई घटना की जानकारी
मृतका की रिश्तेदार राधा देवी ने बताया कि सभी लोग एक साथ काम कर रहे थे। इसी दौरान मनिता देवी भी काम कर रही थी। पत्ता खींचने के लिए कहा गया, तभी अचानक उनकी साड़ी का आंचल फंस गया और वह भी मशीन में फंस गईं। उन्होंने कहा कि सब कुछ इतना जल्दी हुआ कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। मनिता देवी पिछले दो वर्षों से यहां काम कर रही थीं।
 
पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने के बाद मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फैक्टरी परिसर का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई।
 
मोतीपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि एक महिला मजदूर की फैक्टरी में काम करने के दौरान मौत की सूचना मिली थी। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। परिजनों के बयान और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed