फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar LPG Blast 4 Houses Gutted Over 10 Lakh Loss After Major Gas Leak Explosion one Injured

Bihar: एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से भीषण धमाका! मिनटों में खाक हुए चार घर, 10 लाख से अधिक का नुकसान; एक झुलसा

Sat, 01 Aug 2026 10:03 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में चार घर जलकर खाक हो गए। हादसे के दौरान सिलेंडर में धमाका भी हुआ। एक व्यक्ति परिवार को बचाने के दौरान झुलस गया, जबकि करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar LPG Blast 4 Houses Gutted Over 10 Lakh Loss After Major Gas Leak Explosion one Injured
सिलेंडर लीक होने से हुआ ब्लास्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर में रिसाव से लगी आग में चार घर जलकर खाक हो गए। इस दौरान परिवार के लोगों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी की जान बाल-बाल बच गई। परिवार को बाहर निकालते समय उनका हाथ झुलस गया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के विशुनपुर टोला, वार्ड संख्या-2 का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन


दूध गर्म करने के दौरान लगी आग
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह-सुबह घर में एक महिला बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी। इसी दौरान अचानक एलपीजी सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। देखते ही देखते तेज धमाका हुआ और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार घर जल गए। अचानक लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में मो. नियाज और मो. सिराज के घर भी पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
पीड़िता सलमा खातून ने बताया कि सुबह बच्चे के लिए दूध गर्म किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक आग लग गई। आग लगते ही सभी लोगों को घर से बाहर निकलने के लिए कहा गया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। इसी दौरान सिलेंडर में धमाका हुआ और आग ने आसपास के चार घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि उनके घर और बच्चों के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गया। हालांकि ग्रामीणों की मदद से उसकी जान बचा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  कांप उठी रूह! 50 वर्षीय आरोपी ने मासूम बच्ची से मिर्च तोड़ने के बहाने किया दुष्कर्म; पुलिस ने पकड़ा

दमकल ने आग पर काबू पाया
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर में रिसाव के बाद हुए हादसे के कारण आग लगी थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed