फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :major theft case solve jewelry worth 35 lakh recovered three accused including

मुजफ्फरपुर में 35 लाख रुपये की चोरी का खुलासा: दो आरोपी किए गए गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Fri, 14 Aug 2026 06:21 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 06:21 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक घर से हुई करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया  गया है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :major theft case solve jewelry worth 35 lakh recovered three accused including
मोबाइल फोन व 35 लाख रुपये की चोरी की हुई ज्वेलरी बरामद।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले एक घर में घुसकर करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, अन्य कीमती सामान और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में एक कुख्यात मोनू कुमार उर्फ आशीष भी शामिल है।

विज्ञापन

घटना के बाद विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी शुरू की। इसी क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अहियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले मोनू कुमार उर्फ आशीष और सोनू कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया। इस घटना में शामिल एक बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि चोरी की इस घटना में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे?

विज्ञापन


सिटी एसपी ने जानें क्या बताया?
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि आरोपियों के पास से सोने का गले का सेट, दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, मांगटीका, नथिया और कान के झुमके के साथ ही दो जितिया, दो जोड़ी टॉप्स और नथुनी बरामद की गई है। इसके अलावा चांदी की तीन जोड़ी पायल, बिछिया, चांदी की चेन, पांच मोती की माला और सात मोबाइल फोन भी मिले हैं। बरामद सोने-चांदी के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: सरकार की मदद की घोषणा पर मां ने कहा- परिवार की पहली प्राथमिकता न्याय है

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोनू कुमार उर्फ आशीष का पहले से चोरी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ अहियापुर थाने में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

35 लाख की चोरी की ज्वेलरी बरामद

पकड़े गए आरोपी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed