फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Scorpio-ran-over-couple-riding-motorcycle-Bakhtiyarpur-Mokama-four-lane

Bihar News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दंपती को रौंदा, एसआई गंभीर रूप से घायल; पत्नी ने तोड़ा दम

Fri, 14 Aug 2026 05:30 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 14 Aug 2026 05:30 PM IST
सार

बाढ़ के अथमलगोला थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी रूबी देवी की मौत हो गई, जबकि एसआई हरेराम शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Scorpio-ran-over-couple-riding-motorcycle-Bakhtiyarpur-Mokama-four-lane
सड़क दुर्घटना में एसआई घायल, पत्नी की मौत।

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सबनीमा गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दंपति सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर इंसानियत को शर्मसार करने वाला दृश्य देखने को मिला। खून से लथपथ घायल दंपति करीब आधे घंटे तक फोरलेन के किनारे तड़पते रहे और वहां से गुजर रहे लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। लेकिन किसी भी राहगीर ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल नहीं पहुंचाया। दोनों घायल सड़क किनारे पड़े मदद की गुहार लगाते रहे।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव निवासी और बिहार पुलिस में कार्यरत एसआई हरेराम शर्मा अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक कर बुलेट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी रूबी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एसआई हरेराम शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, उनकी पत्नी रूबी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका पोस्टमार्टम पीएमसीएच में कराया गया।



ये भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: सरकार की मदद की घोषणा पर मां ने कहा- परिवार की पहली प्राथमिकता न्याय है

अथमलगोला थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति को अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात फरार स्कॉर्पियो चालक की पहचान के लिए फोरलेन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

सड़क दुर्घटना में एसआई घायल, पत्नी की मौत

घटना स्थल की तस्वीर।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed