सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : many domestic lpg gas cylinders seized from a hotel by district administration today

Bihar News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निजी होटल से जब्त किए 7 घरेलू गैस सिलिंडर, होटल संचालकों में मचा हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 Mar 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन ने एक निजी होटल पर छापा मारकर 7 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए की गई। प्रशासन की कार्रवाई से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया।

Muzaffarpur Bihar news : many domestic lpg gas cylinders seized from a hotel by district administration today
होटल से घरेलू गैस सिलिंडर जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos
मुजफ्फरपुर जिले में प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मिठनपुरा थाना क्षेत्र के निजी होटल से 7 घरेलू गैस  सिलिंडर जब्त कर लिए हैं। यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा घरेलू गैस  सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक और सख्त कदम उठाने के आदेश के बाद की गई। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने बताया कि घरेलू एलपीजी गैस के अवैध या व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है।

विशेष टीम ने होटल से जब्त किए 7  सिलिंडर

जिला प्रशासन की विशेष टीम ने मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिठनपुरा क्लब रोड में होटल का निरीक्षण किया और 7 घरेलू गैस  सिलिंडर जब्त किए। अन्य जगहों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। एसडीएम पूर्वी तुषार कुमार ने बताया कि टीम का गठन अवैध घरेलू गैस  सिलिंडर के होटल और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल की संभावना को देखते हुए किया गया था। इसी दौरान मिठनपुरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल

अन्य होटल और रेस्टोरेंट पर भी छापेमारी

कल भी जिला प्रशासन की टीम ने विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी, लेकिन उस समय कोई  सिलिंडर बरामद नहीं हुआ। प्रशासन ने चेताया कि आगे भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अगर कोई भी होटल या रेस्टोरेंट संचालक सरकार के नियमों का पालन नहीं करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन लगातार जिले के विभिन्न हिस्सों में जांच और छापेमारी कर रहा है। इस कार्रवाई से जिले में एलपीजी गैस के सुरक्षित और नियमों के अनुरूप इस्तेमाल को लेकर संदेश स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed