Bihar: अहियापुर कांड में कार्रवाई की मांग तेज,मंत्री दीपक प्रकाश ने पीड़ित परिजनों की मुलाकात; जानें क्या कहा?
मुजफ्फरपुर में हत्या मामले में मंत्री दीपक प्रकाश ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विस्तार
बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश रविवार को जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोलुआ पैगंबरपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने 14 मार्च को हुई रघुनाथ भगत की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस घटना की जानकारी राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों को दी जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी दोषी बच न सके। उन्होंने करीब आधे घंटे तक पीड़ित परिवार के बीच रहकर उनका हालचाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इस कठिन समय में वे तथा उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
परिजनों ने गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की
गौरतलब है कि अहियापुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व घर में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों को रोकने गए रघुनाथ भगत की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- CM हाउस बना सियासी अखाड़ा: नीतीश कुमार ने नेताओं संग की गुफ्तगू, बिहार में कौन-सा बड़ा दांव खेलने की तैयारी?
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि आरोपी अब भी फरार हैं और खुलेआम घूम रहे हैं। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष रामेश्वर सिंह कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव दिलीप कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंत्री मिले पीड़ित परिवार से