सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : muzaffarpur city expansion approved now the city will spread over 428 square km

Bihar: मुजफ्फरपुर बनेगा महानगर, 274 गांव शहर में होंगे शामिल; ग्रीनफील्ड टाउनशिप को मिली मंजूरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर को महानगर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर का क्षेत्रफल बढ़ाकर 428.29 वर्ग किमी किया जाएगा। 274 गांवों को शामिल कर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होगी, जिससे ग्रामीण इलाकों को आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलेंगी।

Muzaffarpur Bihar news : muzaffarpur city expansion approved now the city will spread over 428 square km
महानगर विस्तार को मुहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार का मुजफ्फरपुर अब तेजी से महानगर बनने की ओर बढ़ रहा है। शहर के विस्तार और आधुनिक विकास को लेकर गुरुवार शाम एक बड़ा फैसला लिया गया। जिला सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप और जिला आयोजना क्षेत्र के विस्तार प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

Trending Videos

इस महायोजना के लागू होने के बाद मुजफ्फरपुर शहर का कुल क्षेत्रफल 265.71 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 428.29 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। यानी शहर का दायरा करीब दोगुना हो जाएगा। नई योजना के तहत 162.58 वर्ग किलोमीटर अतिरिक्त क्षेत्र को शहर में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार योजना में कांटी नगर परिषद, माधोपुर सुस्ता नगर पंचायत समेत कुल 274 गांवों को शामिल किया गया है। इसके अलावा मुसहरी, मड़वन, कांटी, कुढ़नी, मीनापुर और बोचहां प्रखंड के कई गांव भी विकास योजना का हिस्सा होंगे।


पढ़ें: खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, तीन गाड़ियों की आपस में हुई टक्कर; शिक्षिका समेत तीन की मौत

योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी को कम करना और ग्रामीण इलाकों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाना है। प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सड़क नेटवर्क, आवासीय सुविधाएं और आधुनिक शहरी सेवाएं विकसित की जाएंगी।

नई सीमा निर्धारण के अनुसार उत्तर दिशा में शहर का विस्तार मिर्जापुर और झपहां होते हुए खरिका तक होगा। दक्षिण में सकरी सरैया और फंदा से होते हुए मड़वन खुर्द तक सीमा तय की गई है। वहीं पूर्व में नवादा और नारायणपुर तक तथा पश्चिम में पोखरैरा, हरचंदा से बढ़ही तक के इलाके शहर के दायरे में शामिल किए जाएंगे।

बैठक में बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के विधायक समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा कि इस योजना से सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहर जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed