सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Crime: Newlywed Woman Dies Under Suspicious Circumstances, 10 Lakh Rupees Demand and Murder Allegations

Bihar Crime: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने लगाया 10 लाख की मांग और हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के रौशनपुर गांव में नवविवाहिता बबली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने ससुराल पक्ष पर 10 लाख रुपये की मांग और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपी फरार हैं।

Crime: Newlywed Woman Dies Under Suspicious Circumstances, 10 Lakh Rupees Demand and Murder Allegations
नव विवाहिता बबली कुमारी की संदिग्ध मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के रौशनपुर गांव की बताई जा रही है। मृतका की पहचान पानापुर करियात थाना क्षेत्र के मैसाहा गांव निवासी नंदलाल पाण्डेय की 29 वर्षीय बेटी बबली कुमारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

 
पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका के पिता नंदलाल पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष बिजनेस के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था और रकम नहीं देने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले तभी उन्हें न्याय मिलेगा और उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
22 महीने पहले हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार बबली कुमारी की शादी करीब 22 महीने पहले रौशनपुर गांव निवासी आलोक कुमार सिंह के बेटे आकाश सिंह उर्फ रानू से हुई थी। शादी में परिवार की ओर से काफी खर्च भी किया गया था। इसके बावजूद परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज को लेकर लगातार दबाव बना रहा था।

नव विवाहिता संदिग्ध मौत
 
शादी के कुछ महीनों बाद शुरू हुई प्रताड़ना
परिजनों का कहना है कि शादी के लगभग चार महीने बाद से ही दामाद आकाश कुमार, उसके पिता, मां और ननद द्वारा बबली कुमारी को प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि बिजनेस के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी और जब परिवार ने असमर्थता जताई तो उसे लगातार परेशान किया जाने लगा।

नव विवाहिता संदिग्ध मौत

पढ़ें- Bihar Crime: शख्स की गोली मारकर हत्या, घर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
 
बीमारी की सूचना देकर बुलाया, पहुंचने पर मृत मिली बेटी
मृतका के पिता के अनुसार दामाद आकाश कुमार ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो घर के बाहर एंबुलेंस खड़ी थी और उनकी बेटी मृत अवस्था में मिली। उन्होंने यह भी बताया कि बबली कुमारी के गले पर निशान था, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है।
 
पति हिरासत में, अन्य आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलने के बाद पानापुर करियात थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है, जबकि ससुर, सास और ननद घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
 
एफएसएल टीम भी कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed