{"_id":"6a0c792f2ac95989b2076704","slug":"muzaffarpur-bihar-news-newly-married-woman-died-after-falling-from-her-husband-bike-while-going-to-take-an-exam-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-4300579-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक्सीडेंट या साजिश? शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने कहा- दहेज के लिए ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक्सीडेंट या साजिश? शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने कहा- दहेज के लिए ली जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में परीक्षा देने जा रही नवविवाहिता की मोटरसाइकिल से गिरकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक से गिरी नव विवाहिता की मौत
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर इलाके में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने पति के साथ परीक्षा देने जा रही थी, तभी वह मोटरसाइकिल से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान हथौड़ी थाना क्षेत्र के शाही जीवर गांव निवासी 21 वर्षीय गीतांजली कुमारी के रूप में हुई है। वह दीपक कुमार की पत्नी थी।
मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा किया और इसे हत्या बताया। मृतका के पिता राधेश्याम कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की शादी 26 अप्रैल को दीपक कुमार से हुई थी। यह प्रेम विवाह था और ससुराल पक्ष इस रिश्ते से खुश नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 15 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। परिवार द्वारा पांच लाख रुपये देने के बावजूद लगातार दबाव बनाया जा रहा था। पिता का कहना है कि उनकी बेटी परीक्षा देने के लिए पति के साथ शहर जा रही थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार लोगों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया। अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: दोस्तों की बेरहमी से पिटाई के बाद युवक की मौत, अस्पताल पर शव रोकने का आरोप; बिल को लेकर घंटों हंगामा
शादी के एक महीने के भीतर मौत से परिवार में मातम
घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। शादी के महज कुछ सप्ताह बाद हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending Videos