सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: Woman Dies While Seeking Treatment; Family Creates Ruckus, Resorts to Vandalism and Road Blockade

Bihar News: इलाज कराने अस्पताल पहुंची महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़ और सड़क जाम; संचालक फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के जुरन छपरा निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची सीमा देवी की मौत पर परिजनों ने हंगामा, तोड़फोड़ और सड़क जाम किया। अस्पताल कर्मी फरार हैं। पुलिस जांच कर रही है, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया।

Muzaffarpur: Woman Dies While Seeking Treatment; Family Creates Ruckus, Resorts to Vandalism and Road Blockade
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित जुरन छपरा के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला मरीज की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया। घटना से नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले के बाद अस्पताल संचालक और कर्मी मौके से फरार हो गए।

Trending Videos

 
सीमा देवी के रूप में हुई मृतका की पहचान
मृतका की पहचान जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के सहदुल्लोपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सीमा देवी, पति सुनील कुमार, के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक के साथ आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं महिला
मामले को लेकर मृतका के पति सुनील कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी को दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल लाया गया था। अस्पताल की ओर से दवा लेने और उसके बाद अल्ट्रासाउंड कराने की बात कही गई। परिजनों के अनुसार दवा लाने के बाद अस्पताल में दी गई और फिर महिला को सुई लगाया गया।

मरीज की मौत पर तोडफ़ोड़ बवाल
 
इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत
सुनील कुमार का आरोप है कि सुई लगते ही उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विरोध शुरू होने पर अस्पताल के सभी स्टाफ और डॉक्टर मौके से भाग गए। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है।
 
आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
महिला की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मरीज की मौत पर तोडफ़ोड़ बवाल

पढ़ें- Law and Order: बिहार में गश्ती दल पर हमला, बुलेट सवारों ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर; महिला सिपाही से अभद्रता का आरोप
 
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। इसके बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य कराने का प्रयास किया गया।

मरीज की मौत पर तोडफ़ोड़ बवाल
 
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया कि एक महिला मरीज इलाज के लिए पहुंची थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
एफएसएल टीम और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अधिकारियों के अनुसार एफएसएल टीम को भी बुलाया जाएगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed