सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   school teacher died in road accident who going to attend her school today Muzaffarpur Bihar

Bihar: स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर; परिवार में मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में विद्यालय जा रही एक शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद शिक्षकों में मायूसी छा गई है, वहीं परिजनों में चित्कार मचा हुआ है।

school teacher died in road accident who going to attend her school today Muzaffarpur Bihar
शिक्षिका की पुरानी फोटो
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में एक शिक्षिका की मौत हो गई है। मृतका शिक्षिका जिले के कांटी प्रखंड क्षेत्र के अकुराहा खरगी मध्य विद्यालय में बतौर विशिष्ट शिक्षिका के रूप में पदस्थापित थीं। शिक्षिका की पहचान बबीता कुमारी (उम्र करीब 41 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना की खबर मिलने के बाद मौके पर परिजन और स्कूल के शिक्षक घटनास्थल पर पहुंचे। 

Trending Videos


 नेता चौक के पास हुई घटना
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विशिष्ट शिक्षिका बबीता कुमारी अपने शहर स्थित विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान कांटी थाना क्षेत्र के नेता चौक के पास वह दुर्घटना का शिकार हो गईं। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए कांटी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में छाया मातम
शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पति का नाम मुन्ना कुमार है, जो जमालपुर रेलवे में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो पुत्र हैं। घटना को लेकर मृतका शिक्षिका के भाई आकाश ने बताया कि उनकी बड़ी बहन स्कूटी से अपने स्कूल जाया करती थीं। कांटी थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित नेता चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें: जमीन के कागज के नाम पर 50 हजार की डील, रिश्वत लेने का अनोखा तरीका पड़ा भारी, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने क्या बताया?
वहीं स्कूल की एक महिला शिक्षिका ने बताया कि बबीता कुमारी मुजफ्फरपुर के भगवानपुर स्थित अपने डेरे से स्कूटी से विद्यालय जा रही थीं, तभी यह सड़क हादसा हुआ। शिक्षिका वर्ष 2005 में नियुक्त हुई थीं। इस मामले में पुलिस निरीक्षक सह कांटी थाना अध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अज्ञात वाहन द्वारा यह दुर्घटना हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। मृतका के परिजनों के आवेदन के आलोक में विधि सम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed