सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   son-in-law die suspicious who come his in-laws house for his sister-in-law wedding police investigate

Bihar: शादी की खुशियां मातम में तब्दील, साली की शादी से पहले जीजा की संदिग्ध मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर के देवरिया थाना क्षेत्र में साली की शादी से पहले दामाद संजीत कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से खुशियां मातम में बदल गईं। वह दो दिन पहले ससुराल आया था, जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।  

son-in-law die suspicious who come his in-laws house for his sister-in-law wedding police investigate
ससुराल आए दामाद की मौत
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के चांदपुरा हाई स्कूल के समीप बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 28 वर्षीय संजीत कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर में चल रही शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। मृतक की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवा गांव निवासी राम इकबाल ठाकुर के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से कारपेंटर था।

Trending Videos

शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, संजीत कुमार दो दिन पहले अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों के साथ ससुराल चांदपुरा आया था। गुरुवार को उसकी साली की पूजा-मटकोर की रस्म और शुक्रवार को शादी होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

ससुराल पक्ष पर शक

घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक के ससुर लगनदेव ठाकुर जब शव लेकर बासुदेवा पहुंचे, तो आक्रोशित परिजनों ने उन्हें बंधक बना लिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि संजीत ससुराल गया था, ऐसे में उसकी संदिग्ध मौत कई सवाल खड़े करती है। मृतक के चेहरे पर भी गहरे जख्म के निशान मिले हैं।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर की चमक देख रह जाएंगे दंग! बुद्ध पूर्णिमा पर बड़ा आयोजन, CM सम्राट चौधरी करेंगे खास पूजा

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed