सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vande Bharat train in Bihar was again pelted with stones coach glass broken

Bihar News: बिहार में वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुआ पथराव, टूटा कोच का शीशा, बाल बाल बचे यात्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Feb 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस पर रामदयालु नगर के पास अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस पथराव की घटना में कोच सी-7 की खिड़की का शीशा टूट गया। घटना के बाद आरपीएफ ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। 

Vande Bharat train in Bihar was again pelted with stones  coach glass broken
वंदे भारत ट्रेन पर पथराव
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना सोनपुर मंडल के रामदयालु नगर स्टेशन के पास हुई। पत्थरबाजी में ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया। हालांकि, इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

Trending Videos


रामदयालु नगर रोड के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 26502 गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। मुजफ्फरपुर जंक्शन से खुलने के बाद रामदयालु नगर रोड के पास अचानक तेज आवाज सुनाई दी। जांच करने पर कोच संख्या सी-7 में सीट नंबर 28-29 की खिड़की का शीशा टूटा हुआ पाया गया। उस सीट पर पूर्वी चंपारण जिले के एक यात्री यात्रा कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजीपुर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद ट्रेन को स्कॉर्ट कर रही आरपीएफ टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हाजीपुर में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोच में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रवी तत्वों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें: घर और अस्पताल नहीं ट्रेन की बर्थ पर गूंजी किलकारी, साउथ बिहार एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

'दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा'
रेल डीएसपी (मुख्यालय) निधि कुमारी ने बताया कि गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना को गंभीरता से लिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरपीएफ की स्कॉर्ट पार्टी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed