फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Class 12 Student Dies After Falling From Moving Train Near Kanti Station in Muzaffarpur

Bihar News: अचानक चलती ट्रेन से गिरा छात्र, ट्रेन में सोते रह गए साथी; ट्रैक पर पड़ा मिला शव

Mon, 27 Jul 2026 02:47 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 02:47 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर 12वीं के 18 वर्षीय छात्र मोहम्मद बसारत की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर आ रहा था। सूचना मिलने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Class 12 Student Dies After Falling From Moving Train Near Kanti Station in Muzaffarpur
ट्रेन से गिरकर छात्र की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में चलती ट्रेन से गिरकर 12वीं के एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कांटी स्टेशन के पास की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छात्र की पहचान कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है।
विज्ञापन


चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई मौत
जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र अपने एक साथी के साथ नरकटियागंज से ट्रेन के जरिए मुजफ्फरपुर आ रहा था। इसी दौरान कांटी स्टेशन के पास सिरसिया रेलवे गुमटी के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस को सूचना दी गई। मृतक छात्र की पहचान मधुबनी जिले के निवासी मोहम्मद निजामुल हक के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद बसारत के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


ट्रेन से गिरा युवक
इस मामले में मृतक छात्र के साथ यात्रा कर रहे उसके साथी ने बताया कि दोनों ट्रेन में सो रहे थे। अचानक ट्रेन रुक गई। कुछ देर बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने बताया कि कोई युवक ट्रेन से गिर गया है। जब वह नीचे उतरकर मौके पर पहुंचा तो उसका दोस्त मृत अवस्था में पड़ा था। यह दृश्य देखकर वह खुद बदहवास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  छात्रों के प्रदर्शन में चली थी AK-47! फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

स्थानीय लोगों ने आरपीएफ को दी सूचना
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed