सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   india beat england t20 world cup 2026 semifinal muzaffarpur celebration team india final entry

Bihar: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, लोगों ने मनाया जश्न… पटाखे फूटे, उड़ी गुलाल, कहा- मिला होली गिफ्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 07:02 AM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया की इस जीत के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर में जबरदस्त जश्न देखने को मिला।

india beat england t20 world cup 2026 semifinal muzaffarpur celebration team india final entry
टीम इंडिया की जीत पर जश्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप क्रिकेट 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत के बाद पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। मुजफ्फरपुर में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए, गुलाल उड़ाई गई और मिठाइयां बांटी गईं। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और कहा कि टीम इंडिया ने देश को होली का शानदार गिफ्ट दिया है। अब पूरा देश उम्मीद कर रहा है कि भारत एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनेगा।

Trending Videos


कल्याणी चौक पर जश्न में डूबे लोग

मुजफ्फरपुर शहर के हृदय स्थल कल्याणी चौक के पास भारत की जीत का खास जश्न देखने को मिला। यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और जमकर पटाखे फोड़े। लोगों ने गाने गाए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जमकर जश्न मनाया। कई लोग देशभक्ति के गीतों पर नाचते नजर आए। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा बन गया और हर तरफ भारत की जीत की खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा- गेंदबाजों ने कर दिया कमाल

जश्न मना रहे लोगों ने कहा कि एक समय ऐसा लगा था कि भारत के लिए मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन उन्हें भरोसा था कि टीम इंडिया हारने वाली नहीं है। लोगों ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को बाहर का रास्ता दिखा दिया और भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे लोग

जश्न के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतर आए। लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और देशभक्ति के गीतों पर नाचते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

1947 की याद दिलाई

मौके पर मौजूद कमलेश्वर प्रसाद ने कहा कि जिस तरह 1947 में भारत ने अंग्रेजी हुकूमत को बाहर का रास्ता दिखाया था, उसी तरह आज क्रिकेट के मैदान में भी भारत ने इंग्लैंड को हरा दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत से देश का मान और सम्मान और बढ़ गया है। अब उम्मीद है कि भारत टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी जीतेगा और विश्व कप देश लेकर आएगा।

भारत अब जीतने वाली टीम बन चुका है

जश्न में शामिल संदीप कुमार ने कहा कि भारत अब हारने वाली नहीं बल्कि जीतने वाली टीम बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुका है और अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने की बारी है। आज की जीत की खुशी में हम सभी लोग जश्न मना रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि भारत फाइनल भी जीतकर इतिहास बनाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed