सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : two closed friend died in road accident unkown vehicle collied their moter cycle

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो जिगरी दोस्तों की मौत, ननिहाल जाते वक्त हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर में बाइक से ननिहाल जा रहे दो जिगरी दोस्तों राकेश और राजन की अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में मौके पर मौत हो गई। परिजन रोते-बिलखते रहे। पुलिस जांच में जुटी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

Muzaffarpur Bihar news : two closed friend died in road accident unkown vehicle collied their moter cycle
दोनों दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से ननिहाल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

घटना करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव रोड की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय राकेश कुमार (पिता- नवल राय), निवासी सलेमपुर, लालगंज, वैशाली और 20 वर्षीय राजन कुमार, निवासी सलेमपुर, लालगंज, वैशाली के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राकेश और राजन जिगरी दोस्त थे। गुरुवार को राकेश अपनी नानी के घर करजा थाना क्षेत्र के रक्सा गांव जा रहा था और अपने दोस्त राजन को भी साथ ले गया था। रास्ते में बड़कागांव के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।


पढे़ं:  शपथ ग्रहण की तारीख आई सामने, बिहार से दिल्ली रवाना होने पर आया अपडेट

बताया गया कि राजन बाहर एक कंपनी में काम करता था और दोनों साथ रहते थे। राकेश पेशे से चालक था और सुबह ही अपने दोस्त के साथ ननिहाल के लिए निकला था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस मामले में करजा थाना प्रभारी रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed