सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   villager arranged the marriage of a married woman who had come to meet her boyfriend Muzaffarpur Bihar

Bihar: पहले हुई किसी और से शादी, फिर प्रेमी संग होटल में मिली युवती, पंचायत ने सुनाया फैसला और गांव बना बाराती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में एक प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। तीन साल पहले किसी और से शादी होने के बावजूद युवती अपने पुराने प्रेमी को नहीं भूल सकी। गुरुवार को दोनों को साथ देखकर मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां पंचों और दोनों परिवारों ने प्रेम को स्वीकार करते हुए गांव के मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी।  

villager arranged the marriage of a married woman who had come to meet her boyfriend Muzaffarpur Bihar
प्रेमी युगल की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में शादी के बाद प्रेमी से मिलने पहुंची युवती की दोबारा शादी परिवार वालों और ग्रामीणों ने करवा दी। पड़ताल में पता चला कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन परिजनों को इसकी जानकारी नहीं थी। शादी के बाद युवती ससुराल की जगह मायके में रहती थी और अक्सर मायूस रहती थी। गुरुवार को अचानक युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल को मिलते देख लिया। पूरी बात सामने आने के बाद मामला पंचायत तक पहुंचा। पंचों ने दोनों की भावनाओं को समझते हुए मंदिर में शादी करवाने का फैसला लिया। इसके बाद गांव के मंदिर में दोनों की धूमधाम से शादी करवाई गई। इस शादी की पूरे गांव में खूब चर्चा हो रही है। राधा और चंदन अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं।

Trending Videos


एक-दूसरे से प्रेम करते थे प्रेमी युगल
बरियारपुर निवासी चंदन और कांटी के नरसंडा की रहने वाली राधा लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों परिजनों के डर से चोरी-छिपे मिला करते थे। इसी बीच नियति ने करवट ली और करीब तीन साल पहले राधा की शादी किसी अन्य युवक से कर दी गई। हालांकि, राधा के दिल में चंदन बसा हुआ था, इसलिए वह उस रिश्ते में खुश नहीं रह सकी। करीब डेढ़ साल पहले वह उस रिश्ते को छोड़कर अपने मायके लौट आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में मुलाकात के दौरान खुला राज
इस प्रेम कहानी में गुरुवार शाम को दिलचस्प मोड़ तब आया, जब दोनों एक स्थानीय होटल में बैठकर नाश्ता करते हुए बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान राधा के परिजनों ने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा।


पंचायत में जज्बातों की हुई जीत
घंटों चली पंचायत में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ, बल्कि दोनों की भावनाओं को समझने की कोशिश की गई। पंचों और दोनों परिवारों ने जब दोनों की आंखों में एक-दूसरे के लिए सच्चा प्यार देखा तो उनका दिल पसीज गया। आखिरकार सभी ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी।

मां जानकी मंदिर में हुई धूमधाम से शादी
पंचायत के फैसले के बाद कांटी स्थित मां जानकी मंदिर को शादी के लिए चुना गया। सैकड़ों ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में चंदन ने राधा की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बनाया। पूरे गांव में इस शादी को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: बच्चों की परवरिश के लिए डॉक्टर ने की दूसरी शादी, दूसरी बीबी पहली पत्नी के जेवर लेकर फरार

इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी
यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं। गांव के लोग भी इस फैसले की सराहना कर रहे हैं कि पंचायत ने सामाजिक विवाद बढ़ाने के बजाय दो प्रेम करने वालों को एक कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed