सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   muzaffarpur police clerk shot bela police station pappu sahni arrested

Bihar : पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद मुठभेड़, गोलीबारी में घायल कुख्यात की अब हुई मौत; जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 17 Feb 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

मुजफ्फरपुर में बेला थाना के मुंशी विकास कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। गोली पेट के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। एक अपराधी पप्पू सहनी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए।

muzaffarpur police clerk shot bela police station pappu sahni arrested
कुख्यात बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बेला थाना के मुंशी विकास कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली पेट के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। घटना के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इस घटना के बाद बेला थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी पप्पू सहनी को भी दो गोली लगी थी उसकी भी शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पप्प साइबर फ्रॉड और ATM फ्रॉड गिरोह से जुड़ा हुआ कुख्यात बदमाश था।
Trending Videos


घटना के दौरान ही आरोपी को लगी थी गोली

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि एक शातिर अपराधी को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस साइबर फ्रॉड के मामले में बेला थाना में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी गोलीबारी में विकास कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद बेला थाना के एक दारोगा ने तत्परता दिखाते हुए अपराधी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार अपराधी की पहचान पप्पू सहनी के रूप में हुई है। वह कुख्यात पंकज सहनी गिरोह का शागिर्द है। पप्पू सहनी पहले भी साइबर फ्रॉड के मामले में जेल जा चुका है।
घायल पुलिसकर्मी विकास कुमार सिंह छपरा जिले के उंधा गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में बेला थाने में मुंशी के पद पर तैनात हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों का बयान

तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान अपराधियों ने फायरिंग की। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले अपराधी पप्पू सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक हथियार बरामद हुआ है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed